जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो, आजादनगर और उसके आसपास क्षेत्र के मजदूरों ने ठेकेदार की प्रताड़ना के खिलाफ और मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर दो दिनों से तीन दिनों से आंदोलनरत है. शनिवार को इन लोगों ने चेपापुल के पास धरना देकर आक्रोश जताया. साथ ही नारेबाजी कर अपने हक की आवाज बुलंद किया. इन दिहाड़ी मजदूरों कहना है कि पिछले कुछ समय से उनके डेली रेट में कटौती की जा रही है और उन्हें 350 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि उनका वास्तविक हक 500 रुपये है. मजदूरों का आरोप है कि कम मजदूरी मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गयी है. मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड 15 नंबर रोड पर ये मजदूर प्रतिदिन काम की तलाश में खड़े रहते हैं, लेकिन कुछ को ही काम मिलता है, जबकि अधिकांश को निराश होकर घर लौटना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा, उनके खड़ा होने की जगह को लेकर भी स्थानीय ठेकेदार और कुछ अन्य लोग उनसे विरोध कर रहे हैं, जिससे उन्हें और भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन मजदूरों ने अपनी समस्याओं को लेकर आजाद नगर थाना प्रभारी को एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मानगो के 15 नंबर रोड पर उन्हें खड़ा होने से रोका जा रहा है, जो उनके रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा, उन्होंने मांग की है कि उनकी मजदूरी 500 रुपये प्रति दिन की जाए, ताकि वे अपनी जीवन-यापन की व्यवस्था ठीक से कर सकें. मज़दूरों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और उचित मजदूरी सुनिश्चित करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा. वहीं मजदूरों ने आजादनगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है.




