जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ोदा घाट के रोयल कॉलोनी निवासी रवि वीर तिवारी (16) ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किशोर ने अपने घर में चद्दर के सहारे फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया. आनन-फानन में परिजन उसे टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार रवि वीर तिवारी 9वीं का छात्र है. घर पर स्कूटी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद किशोर ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया. मां ने दरवाजा खरखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला. तभी परिजनों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा गया तो देखा गया कि रवि फांसी के फंदे से झूल रहा है. आनन फानन में परिजनों ने उसे टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर एमजीएम मेडिकल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.




