सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा से चिल्गू जा रहे बाइक दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें युवती की मौके पर ही मौत गयी, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना शनिवार दोपहर 1 बजे की है. जहां स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों को एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया. वहीं युवक गंभीर रुप से घायल है. युवक का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक का नाम शिबू सोरेन है, जो घाटशिला के जगन्नाथपुर का रहने वाला है. वहीं मृतका युवती का नाम रानी हांसदा है (22), जो गम्हरिया के आनंदपुर की रहने वाली थी. दोनों बाइक से स्कूल से आनंदपुर लौट रहे थे. युवक अपने बड़े भाई की साली को कांदरबेड़ा से चिल्गू स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी दुर्घटना हुआ. मृतका चिल्गू के किसी स्कूल में शिक्षिका थी. वहीं घायल युवक आदित्यपुर कंपनी मल्टी टेक प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है. फिलहाल घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.




