जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष खीरू महतो के निर्देश पर प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर ने राणा प्रताप सिंह को जमशेदपुर महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया है. राणा प्रताप जदयू, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं. इनकी कार्यकुशलता एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए जमशेदपुर महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राणा प्रताप सिंह को नया दायित्व मिलने पर कहा कि पार्टी की ओर से जो दायित्व उन्हें प्रदान किया गया है उसे ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन हित में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे. उनके आने के बाद संगठन को नया विस्तार मिलने की संभावना है. इसको लेकर काम चल रहा है.



