जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में छत गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हुई है. तीसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इस घटना में अब तक और चार लोग घायल है. घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में ही चल रहा है. वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू में झारखंड सरकार के अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील के अग्निशमन विभाग की टीम को लगाया गया है. सारे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. अब तक सारे लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. लेकिन फिर भी अंतिम दौर का सर्च अभियान चलाया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

हालांकि, प्रशासन द्वारा अब तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की सूचना मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी जमशेदपुर की ओर रुख कर गये है और घटना की जानकारी लेने आने वाले है. इसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना की हर स्तर पर जांच हो रही है.











