जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी. इसके अलावा उनको मिलने राली मेडिकल सुविधाओं में इजाफा होगा. यह बातें टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन में सामने आयी. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने सोमवार को एमडी ऑनलाइन में कर्मचारियों के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान कर्मचारियों के सवालों के पहले सारे सेंटरों के पदाधिकारियों ने अपने अपने एरिया की रिपोर्ट सौंपी. इसमें बताया गया कि नोवामुंडी ओएमक्यू से अब तक सबसे अधिक माल को डिस्पैच किया गया है. वहीं, चीन में फेरोक्राम की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है जबकि आयरन ओर की कीमत में 7 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने से स्टील की कीमत पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है. कलिंगानगर में स्पोटर्स कांप्लेक्स की शुरुआत हुई है जबकि टाटा स्टील मेडिकाल अस्पताल को जाजपुर में शुरू किया गया है. यहां यह भी रिपोर्ट दी गयी कि टाटा स्टील के टीएमएच के न्यूरो सर्जरी विभाग को स्पेशलियटी का सर्टिफिकेशन मिल चुका है. इस दौरान कई सारे सवाल पूछे गये. जोड़ा के तापक कुमार ने बताया कि उनके खिलाफ तीन महीने से चार्जशीट दायर है लेकिन जांच शुरू नहीं हुई है. इस पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए. कलिंगानगर के ब्रजेश राजभर ने पिकअप-ड्रॉप बस सेवा के समय निर्धारण, कैंटीन की खराब क्वालिटी और लंबित एलटीसी की शिकायत की. (नीचे भी पढ़ें)
वीपी एचआरएम ने कहा कि कॉरपोरेट सर्विसेज इस बस समस्या का समाधान करेगी. कैंटीन सुधार के लिए जेडीली और कैंटीन कमेटी मिलकर काम कर रही है. वहीं, एलटीसी मसले पर यूनियन के साथ बातचीत होगी. टाटा मेटालिक्स के गोपीनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि कॉरपोरेट मेडिक्लेम पॉलिसी में कोई लिमिट नहीं होनी चाहिए. वीपी एचआरएम ने उत्तर दिया कि बफर लिमिट को बढ़ाने को लेकर बातचीत जारी है. मेरामंडली के मोहन लाल साहू ने बताया कि मिर्गी के दौरे के कारण वे छह माह से अनफिट हैं, लीव बैंक से भी कोई सहायता नहीं मिल रही है. वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने जवाब दिया कि उन्हें लीव बैंक से सहायता और वैकल्पिक नौकरी देने की कोशिश की जाएगी. कलिंगानगर की सरोजनी ने कहा कि जाजपुर स्थित मेडिका अस्पताल 18 किलोमीटर दूर है, इसलिए 45 हजार रुपये की ओपीडी लिमिट को बढ़ाया जाना चाहिए. साथ ही, सभी सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स को इंट्रानेट पर अपलोड किया जाना चाहिए और एचआरए में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए. प्रबंधन की ओर से एचआर अधिकारी ने बताया कि ओपीडी लिमिट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. सभी सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स को पॉलिसी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. मेडिका का ओपीडी क्लिनिक 8 मई से शुरू होगा.











