चाकुलिया: पारा शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला सचिव गोबिंद गोप और कल्याण घोष के नेतृत्व में बहरागोड़ा के विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सचिव समीर कुमार मोहंती के आवास पहुंचकर पारा शिक्षिकाओं की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में राज्यभर के तमाम पारा शिक्षक/शिक्षिकाओं की शिक्षा से कार्य मुक्त समस्याओं को लेकर बातचीत की. मौक़े पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी शिक्षिकाओं को नौकरी से नहीं हटाया जायेगा. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर शिक्षा सचिव, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से बात करेंगे. पारा शिक्षक बीस वर्षों से सुदूरवर्ती इलाके में पढ़ाते आ रहे है. आप लोगों का प्रमाण पत्र कई बार सत्यापित भी किया जा चुका है और आप लोगों का नौकरी भी दो तीन साल बचा हुआ है, ऐसे में नौकरी से हटाना अन्याय है वे समाधान के लिए सरकार से मांग करेंगे. मौके पर प्रशमिता देहुरी, पायो टुडु, मिनाक्षी बाग, मेरी मुर्मु, कलावती टुडू, चांदनी मुर्मू, असित कुमार समेत जिला कमेटी के पारा शिक्षक उपस्थित थे.











