चाकुलिया: चाकुलिया विधायक कार्यालय परिसर में मंगलवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक समीर मोहंती के झामुमो का केन्द्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक को माला पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि पार्टी के आला कमान ने उन्हें जो ज़िम्मेदारियां दी है उसपर वे खरा उतरेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें केन्द्रीय सचिव बनाकर उनकी नहीं बल्कि सभी नेता और कार्यकर्ता का सम्मान किया है. संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों के लिए वे पुरी निष्ठा के साथ काम करेंगे. मौके पर मो गुलाब, पिटला दास, राम बास्के, प्रणव बेरा, गणेश दत्त, भृति सुंदर महतो, रसीद खान समेत अन्य उपस्थित थे.











