• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 7, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

India nutralised pak attacks : भारत ने पाकिस्तानी रडार सिस्टम को किया नष्ट, विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया भारत ने क्यों की कार्रवाई

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से मंगलवार तड़के पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं उसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय ठिकानों पर की गई हमलों की कोशिशों को नाकाम किये जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही उकसावे की कार्रवाइयों एवं उन्हें भारतीय सैनिकों द्वारा नाकाम किये जाने की पूरी जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग में भारत ने अपनी कार्रवाई को केंद्रित, सीमित और गैर भड़कानेवाली कार्रवाई बताने के साथ ही पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाने का भी विशेष रूप से उल्लेख किया था. यही नहीं,  यह भी दोहराया गया था कि भारत में सैन्य ठिकानों पर कोई भी हमला उसके उचित जवाब को आमंत्रित करेगा. इसके बावजूद पाकिस्तान ने बुधवार की रात ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग कर अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित भारत के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. हालांकि. उन्होंने बताया कि इन पाकिस्तानी हमलों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया. इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों को साबित करते हैं.” (नीचे भी पढ़ें)

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया. उन्होंने बताया कि भारत ने भी उसका समान क्षेत्र में और समान तीव्रता के साथ जवाब दिया. उन्होंने बताया कि विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी कर दिया गया है…” (नीचे भी पढ़ें)

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी से नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण तेज गोलीबारी की, जिसमें 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है. इनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं. उन्होंने बताया कि भारत ने मजबूरी में पाकिस्तानी गोलीबारी को रोकने के लिए का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत अपनी ओर से युद्ध भड़काने वाली कोई कार्रवाई नहीं करने के प्रति प्रतिबद्ध है, बशर्ते पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे. (नीचे भी पढ़ें)

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में पहलगाम के बारे में चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की भूमिका के उल्लेख का विरोध किया था. ऐसा तब हुआ जब स्वयं टीआरएफ एक नहीं दो-दो बार इसकी जिम्मेवारी ले चुका था. कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर सिंह ने कल और आज भी स्पष्ट किया कि भारत की प्रतिक्रिया गैर-बढ़ाने वाली, सटीक और नपी-तुली है. हमारा इरादा मामले को बढ़ाने का नहीं और हम केवल पाकिस्तानी कार्रवाई का जवाब दे रहे हैं. भारत की ओर से किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है, केवल आतंकी ढांचे ही नष्ट किये गये हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई को नाकाम करते हुए उसके एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाते हुए उसे नष्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात पाकिस्तान की ओर से 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई, जिसे भारतीय वायुसेना ने अपने एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए विफल कर दिया. इसके जवाब में, भारतीय सेना ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान के कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम, विशेष रूप से लाहौर में एचक्यू-9 मिसाइल डिफेंस यूनिट को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भारत की सैन्य ताकत और रक्षा तैयारियों के प्रदर्शन कि लिए काफी है, जिसने पाकिस्तान की किसी भी आक्रामक प्रतिक्रिया को प्रभावी ढंग से बेअसर किया.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

JMM spokesperson kunal sarangi met cm hemant soren-झामुमो प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, हवाई सेवा समेत कई विषयों पर की चर्चा
खबर

JMM spokesperson kunal sarangi met cm hemant soren-झामुमो प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, हवाई सेवा समेत कई विषयों पर की चर्चा

August 7, 2026
jharkhand vidhansabha-बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली का मुद्दा सदन में उठाया, सुधार की मांग
खबर

jharkhand vidhansabha-बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने 108 एंबुलेंस सेवा की बदहाली का मुद्दा सदन में उठाया, सुधार की मांग

August 7, 2026
Jamshedpur rural har ghar tiranga abhiyan : जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित, बच्चों ने वंदे मातरम् का किया सामूहिक गान
खबर

Jamshedpur rural har ghar tiranga abhiyan : जादूगोड़ा के शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित, बच्चों ने वंदे मातरम् का किया सामूहिक गान

August 7, 2026
Next Post

Jamshedpur rural school adopts two students : मालती मार्डी सनशाइन एकेडमी ने दो बच्चों को लिया गोद, दोनों बच्चों को दी जाएगी निःशुल्क शिक्षा

Jamshedpur rural awareness rally : घाटशिला के हेंदलजुड़ी उमवि के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, स्कूल के बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए किया जागरूक

Jamshedpur jmm dharna postponed : सरना धर्म कोड की मांग पर शुक्रवार को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन स्थगित, पार्टी के जिला स्तरीय नेताओं ने दी उक्त जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News