कोलकाता : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम बंगाल से एक बांग्लादेशी आतंकवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के दो सदस्यों को राज्य एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद एसटीओ की टीम ने दक्षिण 24 परगना डामंड हार्बर के पात्रा ग्राम से आतंकी अब्बासुद्दीन मुल्ला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कई प्रतिबंधित धार्मिक पुस्तकें, पेन ड्राइव और लैपटॉप भी बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि अब तक तीन लोगों को बंगाल एसटीओ की टीम ने पकड़ा है. इससे पहले नलहाटी और मुरारई से दो बांग्लादेशी आतंकियों 28 वर्षीय साहेब अली खान और अजमल हुसैन को गिरफ्तार किया था. उसके पास से भारती मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया था. पुलिस ने बताया कि अब तक तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुसलिम युवकों को देश के खिलाफ भड़काने और देश के खिलाफ युद्ध का षड़यंत्र रचने के लिए प्रेरित करनेका रोप है. इसका संबंध जमात के मॉड्यूल से है. ये लोग बंगाल राज्य के विभिन्न हिस्सों में मुसलिम युवकों को धार्मिक उन्माद फैला रहे थे. इनकी योजना देश के कई प्रमुख लोगों पर हमला करने की थी.



