रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र ks बाईपास रोड तुईबीर में बीती रात को तीन लोगों के द्वारा खुद को डीएसपी और थानेदार बताकर एक होटल संचालक से रिवाल्वर सटाकर लड़की व शराब की मांग किये जाने एवं मना करने पर उसके साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. (नीचे भी पढ़ें)

जिस युवक के साथ यह घटना घटी है, उसका नाम बालेश्वर जामुदा है. वह बाईपास रोड में एक छोटा होटल चला कर अपने परिवार का लोगों और दोस्तों के साथ मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज करने पहुंचे. बालेश्वर जामुदा ने बताया कि रात के करीब 3 बजे तीन लोग उसके होटल पहुंच कर दरवाजा खटखटाने लगे. थोड़ी देर बाद जब उसने दरवाजा खोला तो दोनों ने उससे रिवॉल्वर सटाकर लड़की और शराब की मांग की. दोनों में से एक व्यक्ति खुद को डीएसपी बता रहा था और दो लोग खुद को थानेदार बता रहे थे. जब उसने लड़की और शराब देने उपलब्ध करा पाने में अपनी असमर्थता जताई तो तीनों ने उसके साथ मारपीट भी की. इतना ही नहीं, वे लोग उसे गाड़ी में बिठाकर ले गए और वहां भी पिटाई की. उधर इस मामले में यह बताया जा रहा है कि इस मामले में तीनों आरोपी पुलिस विभाग में ही काम करते हैं. हालांकि इस मामले में पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है.














