गालूडीह: झाटीझरना पंचायत के भमराडीह स्कूल मैदान शनिवार को पंचायत स्तरीय जन समस्या सह विचार गोष्टी का आयोजन किया गया. मंत्री बनने के बाद पहली बार स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन पश्चिम बंगाल सीमा से सटे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र झांटीझरना पंचायत पहुंचे. उन्होंने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर आवेदन पत्र जमा किया. ग्रामीणों ने अबुआ आवास, मंईयां सम्मान योजना, सड़क, नाली, पेंशन योजना आदि की मांग की. मंत्री ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सड़क की स्वीकृति राज्य सरकार ने दिया था. इसके बाद भारत सरकार से पत्र आया और काम रुक गया. पत्र में लिखा था कि सांसद की अनुशंसा पर सड़क की चौड़ीकरण होगी.(नीचे भी पढ़े)

हेमंत सरकार ने टेंडर किया था लेकिन भारत सरकार ने रोक दिया. अब वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. सड़क निर्माण के बाद ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा. मौके पर जगदीश भकत, दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, वकील हेंब्रम, सुनाराम सोरेन, श्रवण अग्रवाल, बबलु हुसैन, रतन महतो, मंटू महतो आदि उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
शिक्षकों की कमी दूर होगी:शिक्षा मंत्री ने कहा कि झाटीझरना पंचायत में कुल पांच स्कूल है. हाई स्कूल को मजबूत करने की आवश्यकता है. स्कूलों को मजबूत करने को लेकर बीईओ से बात हुई है. बहुत जल्द शिक्षकों की कमी दूर होगी. जिस विषय में शिक्षक कम है उस विषय के दो शिक्षक देंगे. मैं जानता हूं इस पंचायत से प्लस टू स्कूल दूर है. वहां पढ़ना संभव नहीं है. प्रतिदिन आना जाना संभव नहीं है. सरकार की नीति है कि सबको पढ़ना है. मैट्रिक के बाद सबको पढ़ाना मेरा जिम्मेदारी है. इन पंचायत के विद्यार्थियों के लिए काड़ाडूबा प्लस टू स्कूल में दो, महुलिया प्लस टू स्कूल में दो और घाटशिला कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए होस्टल कमरा आरक्षित रहेंगे.(नीचे भी पढ़े)
वहां खाने पीने से लेकर सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होगी. इस पंचायत की अगर कोई बच्ची कस्तूरबा में पढ़ना चाहती है तो उसके लिए पहले मुझे बता सकते हैं मैं किसी भी तरह से एडमिशन करवाऊंगा. पंचायत में सप्ताह में एक दिन डॉक्टर बैठते हैं. स्वास्थ्य विभाग से बात कर सप्ताह में तीन दिन डॉक्टर बैठने की व्यवस्था करेंगे. आगे उन्होंने कहा कि यहां के किसानों को सिंचाई की समस्या होती है इसलिए सिंचाई के लिए चार डीप बोरिंग निर्माण होगा. दो जाहेरथान की चाहरदीवारी होगी. दो हजार फीट पीसीसी सड़क निर्माण होगा. पंचायत में जितने भी खराब जलमीनार है सभी की मरम्मत होगी. पेयजल समस्या दूर होगी. बहुत जल्द बलियाम गांव से तीन सिमाना तक चार किलोमीटर सड़क बनेगी. सभी योजनाओं का काम 15 से 20 दिन के अंदर सब काम शुरू हो जायेगा. सबका एक साथ एक जगह शिलान्यास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के अब गड़बड़ी नहीं होगी क्योंकि अब गांव के ग्रामप्रधान भी फॉर्म में हस्ताक्षर कर सत्यापन करेंगे.














