चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत में 4281 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने जमशेदपुर स्थित आजाद नगर पारडीह थाना क्षेत्र के अमित कुमार, पिता राजेंद्र प्रसाद यादव और हजारीबाग जिला के पेलावल अलगडीहा निवासी मुस्ताक अली, पिता गयासुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर घाघीडीह जेल भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही इस फर्जी बारे में जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया गया, उसे भी जब्त कर लिया गया है. विदित हो कि इससे पूर्व पंचायत सचिव,वीएलई समेत पांच लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है.














