
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात दो युवक व दो युवतियों ने 504- 506 किराए पर लिया था. (नीचे देखे पूरी खबर)

युवको का नाम ऋतुराज कुमार सिंह और पंकज कुमार है. दोनों राजेन्द्र नगर साकची के रहनेवाले हैं. जबकि युवतियों में ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो की दीपा दीप और आजाद बस्ती की रुखसार है. पूरी रात चारों ने अय्याशी की. पुलिस ने कमरों से शराब की बोतलों के साथ कई आपत्तिजनक समान बरामद किए हैं. उसके बाद सुबह कमरा नंबर 506 में पंखे से लटकती रुखसार का शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया है. साथ ही होटल के दस्तावेज को जब्त कर लिया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

दीपा दीप ने बताया कि रुखसाना से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. उसने ही उसे यहां बुलाया था. जब वह यहां पहुंची तो सभी नशे में धुत्त थे फिर वह चली गई मगर कहां गयी पूछने के सवाल पर वह बचती नजर आयी. फिलहाल पुलिस ने ऋतुराज, पंकज और दीपा दीप को हिरासत में ले लिया है.














