पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के हाता जादूगोड़ा मुख्य सड़क पर पोटका पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित पैसेंजर टेंपों दुर्घटनाग्रस्त होने से जुड़ी निवासी सुधीर गोप (70 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि 11 लोग घायल हो गए. मृतक का नाम सुधीर गोप (70वर्ष) है. घटना सोमवार दिन लगभग 11 बजे के आसपास की है. जानकारी अनुसार हाता से पैसेंजर लेकर टेंपों (जेएच05एच/7413) पोटका की ओर जा रहा था. घटनास्थल पर ऑटो चालक साधु गोप की तबीयत बिगड़ने पर अनियंत्रित होकर पहले एक बाईक सवार को ठोकर मारी. जिससे बाईक सवार तीन लोग गिर गए.(नीचे भी पढे)

इनमें दो को चोट लगी. तदुपरांत अनियंत्रित ऑटो एक एरिस पैसेंजर टेंपों को ठोकर मारते हुए तेज गति से सड़क के दाहिने ओर पेड़ से टकराया. टेंपों के पेड़ से टकराने से इसमें सवार यात्री घायल हो गए तथा टेंपों दो तीन टुकड़ों में बंट गया. सूचना पाकर पोटका पुलिस मौके पर पहुंचे एवं घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया. घायलों का सीएचसी पोटका में प्राथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया गया. घायलों के नाम टेंपों चालक साधु गोप (50), राजबाला लियांगी(35),नामीकियू (32),नानीकेन लियांगी (70), बिरोनबाटा लामाय (40),पूनम मिंज(29),मंगल सिंह सरदार ( 45), रीना सरदार ( 22),जोबुआ लियांगी(26),सुनाली लियांगी(27),एवं तामान लियांगी(24) शामिल हैं. घायलों में एक की स्थिति गंभीर है.














