रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:चक्रधरपुर नगर क्षेत्र के दंदासाई स्थित गोल्डन ओक्स स्कूल में आर्ट्स एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे.

इस अवसर पर उन्होंने विजेता छात्र छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया. मौके पर सन्नी उरांव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता होने से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा निखरती है. साथ ही बच्चे को इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता हैं. मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थी के अलावा शिक्षक उपस्थित थे.




