जमशेदपुर : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा दो दिवसीय माधुरी का जन्मदिन बुधवार और गुरूवार (14-15 मई) को जमशेदपुर के साकची हंडी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं. इस संबंध में पप्पू सरदार ने बताया कि प्रथम दिन बुधवार की शाम 04 बजे माधुरी की लंबी उम्र के लिए पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी द्धारा दुकान में पूजा की जायेगी. शाम 6 बजे से महिलाओं की टीम द्धारा शिव चर्चा होगी.(नीचे भी पढ़े)

रात 10 बजे से जरूरतमंद तीन जोड़ों का सामूहिक रूप से विवाह कराया जायेगा. तीनों जोड़ों के परिजन भी उपस्थित रहेंगें. विवाह के बाद रात 12 बजे केक कटिंग का कार्यक्रम होगा. केक कटिंग तीनों नये जोड़ों द्धारा किया जायेगा. दूसरे दिन गुरूवार सुबह 11 बजे करनडीह स्थित चेशायर होम में रहने वाले दिव्यांगों (विशेष लोगों) को भोजन कराकर और उपहार देकर उनके साथ माधुरी की जन्मदिन की खुशियां बाटेगें. हर साल की तरह इस साल भी 15 मई गुरूवार की संध्या में निःशुल्क चाट का वितरण किया जायेगा.




