जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर में कारपोरेट रिलेशन इंप्लाइज सर्विसेज व एस्टेट का कामकाज लंबे समय तक देखने वाले अनुज कुमार सिंह का तबादला टाटा स्टील के मेरामंडली प्लांट (अधिग्रहित भूषण स्टील) में किया गया है. उनको इंटरव्यू के आधार पर मेरामंडली के एडमिनिस्ट्रेशन के तौर पर पदस्थापित किया गया है. उनको टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी.(नीचे भी पढ़े)
यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के नेतृत्व में उनका शॉल ओढ़ाकर और फूल का बुके देकर सम्मानित किया गया और विदाई दी गयी. इन लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की. इस मौके पर कमेटी मेंबर राजेश कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, बंटी पांडेय, बिवांकर कुमार, मनोज कुमार और राकेश कुमार सिंह शामिल थे.




