जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रांची पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोडाम एवं पटमदा प्रखण्ड के विभिन्न पथ का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को कार्य योजनाओं का यथाशीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने के लिये 23 प्रमुख पथ की सूची सौपी. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्यमंत्री ने विधायक मंगल कालिंदी की सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की जुगसलाई विधानसभा की जनता की समस्या दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप क्षेत्र का विकास किया जा रहा है. सड़क और पुल-पुलिया का क्षेत्र में जाल बिछाया जा रहा है.











