सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र में गुरुवार को घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक नाबालिग सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में गम्हरिया प्रखंड के सिंहपुर गांव निवासी रोहित महतो (22) एवं धर्मेंद्र महतो (22) तथा खरसावां प्रखंड के हांसदा गांव निवासी श्याम हेंब्रम (25) एवं मेघनाद हेंब्रम (14) शामिल हैं. घटना के बाद सभी घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

पहली घटना अकर्षिणी मंदिर के समीप चिलगू डाउन के समीप घटी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिंहपुर निवासी रोहित महतो एवं धर्मेंद्र महतो एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से खरसावां की ओर जा रहे थे. इसी दौरान आकर्षिणी मंदिर के समीप एक हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं दूसरी घटना में बाइक के स्किट कर जाने से श्याम हेंब्रम एवं मेघनाद हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम हेंब्रम मेघनाद हेंब्रम के साथ बाइक से खरीदारी करने खरसावां बाजार जा रहा था. इसी दौरान शिमला गांव के समीप उनकी बाइक स्किट कर गई. घटना में रोहित महतो एवं धर्मेंद्र महतो के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और पैर भी टूट गया है. वहीं श्याम हेंब्रम के चेहरे पर चोट लगने से उसका जबड़ा टूट गया है, जबकि नाबालिग मेघनाद के जांघ की हड्डी टूट गई है.











