चाकुलिया : चाकुलिया प्रखण्ड अंतर्गत सुदूर बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया गांव में हर साल की तरह इस बार भी सार्वजनीन सोलह प्रहरी हरिनाम संकीर्तन विधिवत आरंभ हुआ. आज वृहस्पतिवार से आरंभ हरिनाम संकीर्तन आगामी शनिवार तक चलेगा. इससे पूर्व बुधवार की शाम पुजारी ने शंख-घंटा की ध्वनि के बीच राधा कृष्ण की मूर्ति हरि मंडप में स्थापित कराई. वृहस्पतिवार को पूजा-अर्चना के बाद हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. इस अवसर पर आयोजित पूजा में सैकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

हरिनाम संकीर्तन में संकीर्तन के लिए स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ ही पश्चिम बंगाल से भी कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किये गया है. हरिनाम संकीर्तन को लेकर गांव में उत्सव का माहौल है. शनिवार को दधि महोत्सव के साथ हरिनाम संकीर्तन संपन्न होगा. आयोजन को सफल बनाने में तापस महतो, बिकास महतो, पूर्णेंदु महतो, स्वपन महतो, तरुण महतो, दुष्यंत महतो, नवीन महतो, गौतम महतो, गौरांग महतो, सौरव महतो, दीपेंदु महतो, निर्मल महतो, नारायण महतो आदि जुटे हुए हैं.











