सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात थाना अंतर्गत बाजार, बस स्टैंड एवं नगर पंचायत कार्यालय के पास छापेमारी की. जहां से कुल छह लोगों को नशा का सेवन करते दबोचा जिन्हें थाने लाकर पीआर बांड पर छोड़ा गया. थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल ने बताया कि नशेड़ियों एवं अड्डेबाजों के खिलाफ लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने अड्डेबाजी करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा पकड़े जाने का सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के इस कार्रवाई के बाद नशेड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है.











