जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत स्वीकृत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम प्रखंड अन्तर्गत पंचायत- लायलम के ग्राम- बिराजपुर में कोलाबनी से बिराजपुर बस्ती तक पथ का निर्माण कार्य (लं0- 1.050 कि०मी०) का शिलान्यास जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. विधायक ने संवेदक से गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक ने कहा की यह परियोजना ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ ही साथ स्थानीय यातायात को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. विधायक ने और कहा कि हेमंत सरकार लोगो की समस्या के प्रति काफी गंभीर है. पिछले 5 वर्षो से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में पुल, पुलिया, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधा तेज गति से बहाल हुई है.











