जमशेपदुर : 15वें वित्त आयोग और नगर विकास की योजनाओं की शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने समीक्षा की. समीक्षा के उपरांत उन्होंने सभी अभियंताओं को हर सप्ताह योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभी विशेष पदाधिकारी सिटी मैनेजर अभियंता और संवेदक भी मौजूद थे. बैठक में कई फैसले लिये गये. इसके तहत सालगाझुडी में शवग्रह बना रहे संवेदक गुप्ता कंस्ट्रक्शन को नोटिस, निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होने पर और साप्ताहिक प्रगति की रिपोर्ट हर सप्ताह देने का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा बिरसानगर सिद्धू कानू चौक के पास बन रहा है स्टेडियम में जमीन समतल करने और गोल पोस्ट बनाने का निर्देश दिया गया ताकि बच्चे वहां खेल सके. भोजपुरी घाट पर रिवर फ्रंट बनाने वाली ठेका कंपनी सोलन इंटरप्राइजेज को नोटिस किया गया. संवेदक को कार्य में तेजी लाने को कहा गया है. बागुनहातु में सूखा तालाब के सौंदर्यीकारण और जीर्णोद्धार का काम कल से शुरू करने का निर्णय लिया गया नाली की समस्या को दूर कर लिया गया है. बिरसानगर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पास फेमस ब्लॉक और नाली का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश संवेदक को दिया गया. बिरसानगर संडे मार्केट के पास नाली और फेवस ब्लॉक का काम सोमवार से संवेदक श्रीराम इंटरप्राइजेज की ओर से शुरू किया जाएगा यहां कालीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है.











