रांची: भारत में इस वर्ष मॉनसून ने समय से 8 दिन पहले दस्तक दे दिया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार केरल में मॉनसून 24 मई को मॉनसून की एंट्री हो चुकी है, जो सामान्य तिथि 1 जून से लगभग एक सप्ताह पहले है. इससे पूर्व 2009 और 2001 में मॉनसून 23 मई को पहुंचा था. इस प्रकार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है. केरल में मॉनसून का सबसे प्रारंभिक आगमन 1990 (19 मई, 1990) में हुआ था, जो सामान्य प्रारंभ तिथि से 13 दिन पहले था. वहीं झारखंड में 3 से 5 जून के बीच मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व सालों में मॉनसून का आगमन
साल — मॉनसून के आगमन की तिथि
2000 — 1 जून
2001 — 23 मई
2002 — 29 मई
2003 — 8 जून
2004 — 18 मई
2005 — 5 जून
2006 — 26 मई
2007 — 28 मई
2008 — 31 मई
2009 — 23 मई
2010 — 31 मई
2011 — 29 मई
2012 — 5 जून
2013 — 1 जून
2014 — 6 जून
2015 — 5 जून
2016 — 8 जून
2017 — 30 मई
2018 — 29 मई
2019 — 8 जून
2020 — 1 जून
2021 — 3 जून
2022 — 29 मई
2023 — 8 जून
2024 — 30 मई











