जादूगोड़ा: नरवापहाड़ में आरा बुरू सेंदरा पर्व 26 मई को मनायी जायेगी. इधर लाया नाजिर सरदार की अध्यक्षता में भूमिज जाहिरगाढ़ में आयोजित बैठक में सेंदरा पर्व मानने का फैसला लिया गया. इस पर शिव चरण मुर्मू (सामाजिक कार्यकर्ता) टोला प्रधान भवतरण टुडू, शिमल हेंब्रम, होपा हेंब्रम ने कहा कि आगामी 26 मई को रांगा पहाड़ देवता की पहले गाजे-बाजे के साथ पूजा की जाएगी. तत्पश्चात सामने पहाड़ी पर चढ़कर रांगा पहाड़ देवता से खेतो की हरियाली और अच्छी बारिश को लेकर मन्नतें मांगी जाएगी. इस पूजा में चिमाई जुड़ी,खुर्शी, स्वर्ग चिड़ा, राजदोहा के ग्रामीण भाग लेंगे. राजदोहा ग्राम प्रधान माझी युवराज टुडू ने कहा कि 26 मई को आयोजित सेंदरा पर्व के जरिए अपनी संस्कृति व परम्परा का निर्वाह हेतु शिकार पर्व शांतिपूर्वक मनाया जायेगा.











