चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सिमदी गांव में शनिवार को शहीद सुनील महतो स्मारक समिति की एक बैठक प्रशांत महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी लालटू महतो उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जून को सिमदी गांव के चौक पर शहीद सुनील महतो की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
उक्त दिन जनसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में शहीद सुनील महतो स्मारक समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक लालटू महतो,संरक्षक गोपन परिहारी, बलराम महतो, घनश्याम महतो, अध्यक्ष प्रशांत महतो, उपाध्यक्ष निर्मल महतो,अनुप महतो,सचिव स्वरूप महतो,सह सचिव बुबाई महतो, मनोज महतो, कोषाध्यक्ष राहुल महतो समेत अन्य का चुनाव किया गया.











