जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल की अधीकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज यूनियन (पहले जुस्को श्रमिक यूनियन) में चुनावी राजनीति तेज हो गयी है. इसको लेकर यूनियन में राजनीति तेज हो गयी है. यूनियन की आमसभा 26 मई को होने जा रहा है. इसमें यूनियन की आमसभा (एजीएम) आयोजित होगी. लेकिन इसमें को-ऑप्सन पर सहमति ली जायेगी. अगर को-ऑप्सन पर सहमति हो जाती है तो फिर से एक पद पर को-ऑप्सन हो सकता है. वहीं, अगर नहीं होता है तो फिर रघुनाथ पांडेय को बाहर का दरवाजा देखना होगा. हालांकि, यह तय माना जा हा है कि रघुनाथ पांडेय अध्यक्ष के पद पर फिर से आसीन हो जायेंगे. वहीं, विपक्ष की ओर से पीएन सिंह को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाये जाने की तैयारी की गयी है. वहीं, अब विपक्ष की ओर से गोपाल जायसवाल ने मोर्चा संभाल लिया है, जो वर्तमान कमेटी में कोषाध्यक्ष थे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि आमसभा में गलत तरीके से सत्ता पर काबिज होने की कोशिश की जा रही है. इसका विरोध होगा. अगर बाहरी लोगों की इंट्री होगी तो इसका विरोध किया जायेगा. वे लोग इसको लेकर कानून का भी सहारा ले सकते है. वहीं, इस मसले पर सत्ता पक्ष अपनी सत्ता में फिर से वापसी को लेकर जोर आजमाइश कर रहे है. इस बीच हर कोई कोशिश कर रहा है कि हर हाल में उनकी जीत हो. चुनाव के पहले आमसभा में ही इसको लेकर जोर आजमाइश होगी. वहीं, नये संविधान की कॉपी को लेकर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है कि नये संविधान को यूनियन के सदस्यों को ही उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है.











