चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत में बने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले को लेकर रविवार को झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, प्रमुख धनंजय करूणामय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले को लेकर विपक्ष भाजपा के कुछ नेता और लीडर के द्वारा लगातार हेमंत सरकार के खिलाफ गलत आरोप लगाया जा रहा है कि सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी और घुसपैठियों को राज्य में संरक्षण दिया जा रहा है जो गलत है. नेताओं ने कहा कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सरकार के निर्देश पर जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच की गई और इस मामले में संलिप्त कर्मचारी और कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
नेताओं ने कहा कि गिरफ्तार हुए लोग कौन हैं और किस दल के है इसकी भी भाजपा के नेता जांच कर ले तो दुध का दुध और पानी का पानी साबित हो जाएगा. नेताओं ने केंद्र सरकार के उपर उंगली उठाते हुए कहा कि राज्य में घुसपैठियों के आने के मामले पर कहा की वैसे लोग बॉडर पार कर राज्य में कैसे प्रवेश कर रहें हैं यह एक खुद बड़ा सवाल है. घुसपैठियों आ रहें है तो कैसे बॉडर की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण ऐसे लोग पार कर राज्य में आ रहें है इसमें राज्य सरकार कहां दोषी है. नेताओं ने कहा कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनने की मामले पर भाजपा के नेता हेमंत सरकार पर गलत आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहें हैं जो निंदनीय है और उनका यह प्रयास कभी पूर्ण नहीं होगा. इस मौके पर साहेबराम मांडी,मो गुलाब, बलराम महतो,राजा बारिक, अमर हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.











