सरायकेला:सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत श्रीडुंगरी स्थित काली मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर के दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे दान के पैसे उड़ा लिए. वैसे चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिसमें तीन चोर भागते हुए साफ देखे जा सकते हैं. (नीचे भी पढ़े)
निवर्तमान पार्षद अभिजीत महतो ने बताया कि घटना की जानकारी देने के लिए थाना प्रभारी को फोन किया मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है. मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है.














