गुड़ाबांदा: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने कक्षा 10वीं मैट्रिक बोर्ड का रिजल्ट 27 मई को घोषित कर दिया है. इस वर्ष उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा से 52 विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे. प्रथम श्रेणी में 34, द्वितीय श्रेणी में 12 एवं तृतीय श्रेणी में 2 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. चार छात्र मार्जिनल हैं. परिमल महतो 91 फीसदी (455) अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बना है. वहीं सुकुमनि मुंडा 87.8 फीसदी अंक लाकर द्वितीय एवं आनन्द मुर्मू 85.2 फीसदी अंक लाकर तृतीय टॉपर बने हैं. विद्यालय के परीक्षा परिणाम से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर की है. गृष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने पर विद्यालय परिवार की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय टॉपर विद्यार्थियों के साथ- साथ अच्छे अंक लाने वाले 10 टॉपर्स विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा एवं अन्य शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.














