रामगोपाल जेना
कोल्हान/ चाईबासा: चाईबासा के सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र की राष्ट्रीय विजेता तीरंदाज़ चांदमुनी कुंकल का खेल कोटा से बीएसएफ में चयन हुआ है. केंद्र में कुंकल का शुभकामनाएं सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. ज्ञात हो कि चांदमुनी कुंकल 1 जून 2025 को चावला नामक बीएसएफ 20 बटालियन हरियाणा में ज्वाइनिंग करेगी. कुंकल के सफालता के पीछे एक सच्चा लगन, कठिन परिश्रम एवं धैर्य से मिला है. इस सफलता को प्राप्त करने के पीछे पिछले 10 वर्षों का लम्बे सफ़र एवं तुरतुंग तीरंदज़ी प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू एवं प्रशिक्षिका जानो सिंकू का हाथ है. चांदमुनी विभिन्न राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है एवं मेडल ले चुकी है जैसे कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता, नेशल गेम्स, सीनियर नेशनल तीरंदाज़ी प्रतियोगिता आदि में भाग एवं विजेता रही है. कुंकल तांतनगर प्रखण्ड के बड़ा कोयता गांव की रहने वाली है. बीएसएफ में सफलता प्राप्त करने के बाद परिवार, गांव एवं प्रशिक्षण केंद्र में खुशी का लहर दौड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

तुरतुंग तीरंदाजी केन्द्र से अबतक 7 तीरंदाजों का नौकरी मिल चुका है: चांदमुनी कुंकल का इस केंद्र से सातवीं तीरंदाज बनी जिसका सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) में चयनित हुए हैं. कुंकल को सफलता मिलने पर केंद्र के सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. प्रशिक्षण केंद्र में छोटा सा विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकू, सलाहकार तेजनारयण देवगम, सिद्धार्थ पाड़ेया, प्रोफेसर रिंकी दोराई, क्रिकेट कोच सुभाष जोंको एवं शिक्षक सह समाजसेवी सुप्रभात कुसुम देवगम, सुधीर पाठ पिंगुवा एवं अभिभावक जयश्री सुन्डी, मधुवा बोदरा, जयसिंह बारी, पालो बारी एवं केन्द्र के तीरंदाज मौजूद़ थे.




