रामगोपाल जेना,बंदगांव: बंदगांव प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र भालुपानी पंचायत भवन में शुक्रवार को भालुपानी पंचायत युवा ग्रामीण विकास समिति का पहला रक्तदान शिविर आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मोतीलाल दास, केंद्रीय संगठन सचिव जितेंद्र दास एवं भालुपानी पंचायत युवा ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष विनोद तांती ,समाजसेवी विनोद भगरिया,गिरिराज सेना प्रमुख उमा शंकर गिरी,साधु प्रधान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में बढ़ चढ़कर युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया. कुल 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस मौके पर मोतीलाल दास एवं जितेंद्र दास ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग जागरूक हो रहे है.(नीचे भी पढ़े)

इस रक्तदान शिविर में काफी लोगों ने पहली बार रक्तदान किया जो कि काबिले तारीफ है. पहले गांव के लोग रक्तदान करने में भयभीत होते थे. अब जागरूक हो रहे है. गांव के महिलाओं ने भी आगे बढ़ चढ़ कर रक्तदान कर रहे है. पहले शहर में रक्तदान होता था. अब रक्त का महत्व को समझते हुए ग्रामीण इलाका में भी रक्तदान का आयोजन हो रहा है, यह बहुत बड़ी बात है. उन्होंने कहा पूरे जिला में लोगों को रक्तदान करने एवं रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं जो की रक्तदान करने के लिए लोगों में जागरूकता ला रहे हैं, वह एक सराहनीह कार्य है. उन्होंने कहा हमारे समाज के लोग मानव हित मे कार्य कर रहे हैं.बिनोद तांती ने कहा रक्तदान करना मानव को जीवन देने जैसा है.मनुष्य के पास रक्त का कोई विकल्प नहीं है. इसे रक्तदान से ही पाया जा सकता है. सभी स्वस्थ युवक युवतियों को रक्तदान करना चाहिए.भीमसेन कराई ने कहा इस जंगल क्षेत्र में रक्तदान शिविर हो रही है जो कि आने वाले समय के लिये एक शुभ संकेत है. यहां के स्थानीय ग्रामीण तथा महिलाएं भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ हिस्सा ले रहे है. लोगों को रक्तदान करना चाहिए. इससे कई प्रकार के बीमारी से निजात मिलता है. इस दौरान सभी अतिथियों ने रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं हौसला आफ़ज़ाई कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर सुरेश चंद्र दास, भीमसेन केराई,सुदर्शन गागराई, जितवाहन प्रधान, अनंत प्रधान, सारंगीधर प्रधान, सुमंत प्रधान, सामू गागराई, चिंतामणि प्रधान,सुनील लागुरी,शशांक प्रधान आदि लोगो का सराहनीय योगदान रहा.



