जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग की ओर से विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा ने किया, जिन्होंने सर्वप्रथम छात्राओं को वातावरण में होने वाले बदलाव से अवगत कराते हुए छात्राओं को पौधा रोपण के लिए प्रोत्साहित किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने छात्राओं को वृक्षों से होने वाले लाभ से भी अवगत कराया एवं जामुन का पौधा भी लगाया. साथ ही, कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ कामिनी, डॉ रत्ना आदि ने भी पौधा रोपण किया. इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान नीम, जामुन, तुलसी जैसे औषधीय एवं अमरूद, केला, नींबू, आम, पपीता जैसे फलों के पौधे भी लगाए गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती, एनएसएस ऑफिसर डॉ सुनीता कुमारी, डॉ डी पुष्पलता, डॉ छगनलाल अग्रवाल एवं सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.




