रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को आसेका (आदिवासी सोशियो-एजुकेशन एंड कल्चर एसोसिएशन) के 62वें स्थापना दिवस पर संस्था की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया. कहा कि संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू ने संथाली भाषा एवं संस्कृति के विकास को लेकर जो अभियान शुरू किया था, यह वेबसाइट उसे वैश्विक स्तर पर ले जायेगी. (नीचे भी पढ़े)
चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि इस वेबसाइट पर संथाली भाषा में प्रकाशित साहित्य, पुस्तकें एवं पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई जायेगी.इसके साथ साथ इसके माध्यम से संथाली भाषा में शिक्षा देने वाले संस्थानों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जायेगा.जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके.











