जादूगोड़ा: आसेका का ग्रीष्म कालीन संथाली बोर्ड की परीक्षा 7, 8 व 9 जून होगी. यह जानकारी आसेका के महासचिव शंकर सोरेन व भुरका ईपिल ओलचिकी ईतुन आसडा के सचिव लोबो मुर्मू ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि लोअर,हायर व मैट्रिक की परीक्षा 7 जून से शुरू होगी. (नीचे भी पढ़े)
उस दिन सुबह 9 बजे पहली पाली में साहित्य व दूसरी पाली में साधारण ज्ञान,दूसरे दिन 8 जून को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान, दूसरी पाली में विज्ञान की परीक्षा जबकि 15 जून को होनी वाली परीक्षा अब 9 जून को होगी. परीक्षा बदलाव रजो संक्रांति को लेकर की गई है.



