जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके पटमदा थाना अंतर्गत बेलटांड़-जोड़सा सड़क पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर उस पर सवार बनकुंचिया निवासी दीपक महतो (35) गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पटमदा पुलिस ने उसे अपनी वाहन से माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. सूचना पाकर पहुंचे परिजन बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले गए. (नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में बताया जाता है कि दीपक महतो अपनी बेटी को लाने के लिए बांसगढ़ स्थित बड़े भाई का ससुराल जा रहे थे. रास्ते में पोकलाबेड़ा मोड़ के पास सिर चकराने से वह बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद काफी देर तक घायलावस्था में पड़े रहने कारण सिर से काफी मात्रा में रक्तस्राव हुआ. उनके रिश्तेदार सुशोभन महतो ने बताया कि घटना दोपहर करीब तीन बजे की है.











