सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी शिविर क्षेत्र के कमलपुर गांव में 24 अप्रैल को हुए लूटकांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस लूटकांड में आरोपियों ने भारत फाइनेंस के एजेंट से कलेक्शन के 98,311 रुपये और टैब व बायोमीट्रिक मशीन की लूट कर ली थी. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने उक्त मामले में मो हुसैन, अशोक महतो, देवाशीष महतो और राकेश महतो को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी सरायकेला थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा, लूटा हुआ बैग, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और करीब 3400 रुपये भी बरामद किए हैं. मामले में गिरफ्तार मो हुसैन पर पहले से ही सरायकेला एवं राजनगर थानों में कई मामले दर्ज हैं











