चाकुलिया:धालभूमगढ़-बेंद मुख्य सड़क पर सोमवार को चाकुलिया नगर पंचायत के पुरनापानी गांव में हो रहे हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर बेंद की ओर जा रहे बाइक सवार तरंगा गांव निवासी दिनेश नायक (20) और काशीनाथ देहरी (22) को चाकुलिया की ओर आ रहे अज्ञात वाहन ने घक्का मार दिया. इस धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एक अन्य युवक को हल्की चोट लगी है. (नीचे भी पढ़े)
इस दुर्घटना के बाद दिनेश नायक सड़क किनारे गिरा था. जिसे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने त्वरित करवाई करते हुए अपने बोलेरो से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉक्टर संपा मन्ना घोष ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया है. दुर्घटना में दिनेश नायक के दाहिने पैर में चोट लगी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं.











