जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम के यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत जून माह के प्रथम स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन पोटका प्रखण्ड के नान्दुप ग्राम स्थित आदिवासी मिलन संघ सामुदायिक भवन में मंगलवार को सम्पन्न हुआ.(नीचे भी पढ़े)
वरीय चिकित्सक डॉ जया मोईत्रा, वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह अपने सहयोगी पारा मेडिकल कर्मियों के साथ 48 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच सम्पन्न किया, जरूरत के अनुसार ग्रामीणों को नि:शुल्क दवा के साथ चश्मा प्रदान किया गया. इस दौरान तीन मरीजों में मोतियाबिन्द पाया गया, जिन्हें ऑपरेशन के लिए बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 12 जुलाई को आने के लिए निर्देशित किया गया.(नीचे भी पढ़े)
शिविर में रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद, आशीष कुमार, श्याम कुमार प्रसाद मुख्य रूप से शामिल हुए. शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह की देखरेख में हुआ. शिविर में यूसील के क्षेत्रीय अधिकारी अरुण नायक एवं रामदास सोरेन ने आदिवासी ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया.



