जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की भांति सेफ्टी फर्स्ट एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग का आयोजन 5 से 10 जून तक किया जा रहा है, जिसमें कोई भी स्थानीय व अन्य जिलों व राज्य के प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर भाग ले सकते है. वर्ष 2025-26 में 500 रेड क्रॉस के युवा सदस्यों, एनसीसी एवं एनएसएस वोलेंटियर को इस ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाना है.(नीचे भी पढ़े)
प्रत्येक महीने सामान्य प्रशिक्षणार्थियों के अलावा रेड क्रॉस के 10 युवा सदस्य, एनसीसी के 10 एवं एनएसएस के 10 भोलेंटियर अपने संस्था के अधिकृत पदाधिकारी के हस्ताक्षरित पत्र के माध्यम से इस ट्रेनिंग को नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं. साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में इस महीने के 5 जून को प्रातः 7.45 बजे रिपोर्टिंग टाइम है. सभी प्रतिभागियों को जिला रेड क्रॉस द्वारा फर्स्ट एडर सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा.



