जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी लोको कॉलोनी के शिव मंदिर के समीप अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. वहीं इसकी जानकारी परसुडीह पुलिस को दी गयी. परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया. अधेड़ ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, यह जांच का विषय है. आसपास के लोगों ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे शव को कुएं में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. फिलहाल शव की पहचान कर ली गयी है. मृतक शिवान का रहने वाला बरुण कुमार तिवारी है. उसके पास से आधार कार्ड बरामद किया गया है, जिससे उसकी पहचान हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा होगा.



