शार्प भारत डेस्क: पुराने आई फोन या आई पैड यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है. यूट्यूब ने अपने आइओएस एप का नया अपडेट जारी किया है, जिसके बाद यह कई पुराने आई फोन और आई पैड मॉडल्स में काम करना बंद कर देगा. उन्हे एप का स्पोर्ट नहीं मिलेगा. यूट्यूब को चलाने के लिए अब यूजर्स को आइओएस 16 या उससे उपर वाले वर्जन की जरूरत होगी. यानी जिस डिवाइसेज में आईओएस 15 से आगे का अपडेट नहीं आ सकता उसमें यूट्यूब नहीं चलेगा. हाल ही में यूट्यूब ने इसकी जानकारी दी है. यह बदलाव 3 जून से लागू हुआ है, जिसमें यूट्यूब चलाने के लिए आई पैडओएस 16.0 की आवश्यकता होगी. यूट्यूब ने अपने आईओएस में नया वर्जन 20.22.1 रोलआउट किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इन आई फोन या आई पैड में यूट्यूब नहीं करेगा सपोर्ट – यूट्यूब में नए वर्जन के बाद आई फोन 6एस, आई फोन 6एस प्लस, आई फोन 7, आई फोन 7 प्लस, आई फोन एसई (पहली जेनरेशन) और आई पैड मिनी 4 और आई पैड एयर 2 में सपोर्ट नहीं करेगा. (नीचे भी पढ़ें)
ये है विकल्प – यदि पुराने आई फोन और आई पैड में यूट्यूब सपोर्ट नहीं कर रहा है, तो यूजर्स के पास एक आपसन है. यूजर्स m.youtube.com पर मोबाइल ब्राउजर से यूट्यूब यूज कर सकते है. परंतु यह ब्राउजर में ऑफलाइन सपोर्ट, स्मूद नेविगेशन और एडवांस्ड स्ट्रीमिंग टूल्स जैसे फीचर्स नहीं मिलते है.



