सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना पुलिस ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरुमडीह के प्रधानाध्यापक शेख फूलचांद से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान फिरदौस आलम, शेख सैदुल और मो० जाजिब के रूप में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
रंगदारी मांगने के आरोप में हुई गिरफ्तारी : इन आरोपियों ने शेख फुलचांद के मोबाईल नम्बर 9523371622 पर फोन करके दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त तीन मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं.
एसडीपीओ ने दी जानकारी: एसडीपीओ समीर कुमार संवैया ने बताया कि एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर इस मामले का उद्भेदन किया और सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं. पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



