• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 5, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष, धरती को हरा भरा और जीवन दायिनी बनाए रखने का ले संकल्प

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने कहा है कि हर वर्ष 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. यह दिन न केवल हमें पर्यावरण के महत्व का स्मरण कराता है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को भी जागरूकता कराता है. इसकी शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी, जब स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित “मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन” में इस दिन को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद 1974 से इसकी विधिवत शुरुआत हुई और तब से हर साल यह दिन किसी एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरणीय संकटों के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है. आज वैश्विक स्तर पर वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता का क्षरण, प्लास्टिक प्रदूषण, वायु और जल प्रदूषण जैसी समस्याएं गंभीर रूप धारण कर चुकी हैं. ऐसे में पर्यावरण दिवस हमें यह याद दिलाता है कि प्रकृति हमारी जीवनरेखा है और इसकी रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. हर साल किसी एक देश को मेजबान बनाकर एक विशेष थीम के साथ यह दिवस मनाया जाता है. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम “विश्व स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” है. यह थीम प्लास्टिक कचरे की गंभीर समस्या से निपटने का एक वैश्विक संकल्प है. हर साल सैंकड़ों मिलियन टन से अधिक प्लास्टिक का उत्पादन होता है, जिसमें से लगभग दो-तिहाई केवल एक बार उपयोग के लिए होता है और जल्दी ही फेंक दिया जाता है. यह प्लास्टिक नदियों और महासागरों को प्रदूषित करता है, हमारी फूड चेन में प्रवेश कर जाता है, और माइक्रोप्लास्टिक के रूप में हमारे शरीर में भी जमा हो जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

प्लास्टिक से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान की ओर ध्यान आकर्षित करता है. इसी तरह, हर वर्ष एक नई चुनौती और समाधान को लेकर कार्यक्रमों, रैलियों, वृक्षारोपण अभियानों, शिक्षण कार्यशालाओं और सफाई अभियानों का आयोजन होता है. भारत जैसे विकासशील देश के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है. जहां एक ओर विकास की गति तेज़ है, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन भी हो रहा है. यदि हम अभी नहीं चेते, तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, जल और स्वस्थ पर्यावरण मिलना दुर्लभ हो जाएगा. इसलिए स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों और आम नागरिकों की भागीदारी से यह अभियान अधिक सशक्त बन सकता है. विश्व पर्यावरण दिवस केवल सरकारों या संगठनों का ही काम नहीं है. यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे परिवर्तन जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, पानी की बचत, बिजली की खपत को नियंत्रित करना, अधिकाधिक वृक्षारोपण, और सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करना,हमारे पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं. विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम अपने ग्रह की रक्षा के लिए एकजुट हों. यह केवल एक दिन नहीं, बल्कि एक सतत चेतावनी है कि यदि हमने समय रहते पर्यावरण की रक्षा नहीं की, तो भविष्य अंधकारमय हो सकता है. हम सब मिलकर इस धरती को हरा-भरा और जीवनदायिनी बनाए रखने की प्रतिज्ञा ले.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Adityapur body recovered : आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे छात्र का शव भी हुआ बरामद, शनिवार दोपहर नहाने के दौरान डैम में डूब गये थे दो स्कूली छात्र
खबर

Adityapur body recovered : आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे छात्र का शव भी हुआ बरामद, शनिवार दोपहर नहाने के दौरान डैम में डूब गये थे दो स्कूली छात्र

July 5, 2026
Jamshedpur cycle rally : झारखंड राज्य युवा आयोग की 22 किलोमीटर एचआइवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली आयोजित, पुरुष वर्ग में सरोज सुंडी व महिला वर्ग में सविता सरदार ने मारी बाजी, सभी 190 प्रतिभागियों को मिला सहभागिता प्रमाण पत्र

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े
खबर

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े

July 5, 2026
Next Post

Jamshedpur forest department: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन, उपायुक्त, डीएफओ सहित शहरवासियों ने लिया हिस्सा, पौधरोपण कर प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का लिया संकल्प

Jamshedpur role model for environment conservation : लौहनगरी की हरित जीवनधारा, जमशेदपुर देश ही नहीं दुनिया के लिए बड़ा उदाहरण, कैसे बचाया जा सकता है पर्यावरण, जानें यहां के हरित पहल

Jamshedpur social worker protest - उपायुक्त कार्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु का प्रदर्शन, एमजीएम हादसे में मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की मांग, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Adityapur body recovered : आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे छात्र का शव भी हुआ बरामद, शनिवार दोपहर नहाने के दौरान डैम में डूब गये थे दो स्कूली छात्र

Jamshedpur cycle rally : झारखंड राज्य युवा आयोग की 22 किलोमीटर एचआइवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली आयोजित, पुरुष वर्ग में सरोज सुंडी व महिला वर्ग में सविता सरदार ने मारी बाजी, सभी 190 प्रतिभागियों को मिला सहभागिता प्रमाण पत्र

Horoscope Know Your Day Sunday 5th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 5 जुलाई 2026

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े

Jamshedpur police action : जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Adityapur body recovered : आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे छात्र का शव भी हुआ बरामद, शनिवार दोपहर नहाने के दौरान डैम में डूब गये थे दो स्कूली छात्र

Jamshedpur cycle rally : झारखंड राज्य युवा आयोग की 22 किलोमीटर एचआइवी/एड्स जागरूकता साइकिल रैली आयोजित, पुरुष वर्ग में सरोज सुंडी व महिला वर्ग में सविता सरदार ने मारी बाजी, सभी 190 प्रतिभागियों को मिला सहभागिता प्रमाण पत्र

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी देर रात इंस्पेक्शन करने निकले, सोनारी थाना में अचानक घुसे, सबके होश उड़े

Jamshedpur police action : जमशेदपुर में चापड़बाजी के खिलाफ अभियान, पकड़ाया बड़े पैमाने में चापड़

Jamshedpur Mehfil – मेहफिल अनप्लग्ड में सूफी और बॉलीवुड गीतों की बही सुरों की सरिता

jamshedpur swami vivekanand tribute : टेल्को के भुवनेश्वरी मंदिर के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये पुष्प अर्पित, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News