जमशेदपुर: जमशेदपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इस दौड़ में जिले के उपायुक्त, डीएफओ समेत वन विभाग के अधिकारी और हजारों शहर वासी शामिल हुए. बिष्टुपुर से कीनन स्टेडियम तक सात किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ. इस दौरान शहरवासियों ने पौधा लगाकर प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया. जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने तमाम शहरवासियों से अपील की है कि सभी अपने निजी जीवन में वैसे बदलाव जरूर लाएं जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सुधार हो सके. वहीं डीएफओ सबा आलम अंसारी ने कहा कि वन विभाग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सालों भर कार्य करती है. उन्होंने अपील की है कि आम जीवन में लोगों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करना चाहिए, तभी सही मायने में पर्यावरण संरक्षित हो पाएगा.



