जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु के नेतृत्व में डिमना निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने एमजीएम हादसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इसके साथ साथ मृतकों के परिजनों को एक महीने बाद भी मुआवजा नहीं दी गयी है, उन्हें मुआवजा देने और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की मांग की है. लोगों के साथ मिलकर सौरभ विष्णु ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन में जिम्मेदार पर कार्रवाई करने और मृतको के परिजनों को मुआवजा व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की मांग की गयी है. उन्होंने बताया कि अस्पताल के मेडिसिन बिल्डिंग के ठीक बगल में खुदाई का काम चल रहा है, जिसका ठेका केएमवी प्रोजेक्ट नामक हैदराबाद की कंपनी ने लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
सूत्रों के मुताबिक मेडिसिन बिल्डिंग के नींव नये भवन निर्माण के खुदाई के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसको बांस बल्ले के सहारे मरम्मत कर दिया गया था. मेडिसिन बिल्डिंग की छत के गिरने की यह भी बहुत बड़ी कारण है, जो जांच का विषय है. सौरभ विष्णु ने बताया कि मृतकों के परिजनों को एक महीने बाद भी मुआवजा नहीं मिला है और मृतको का प्रमाण पत्र भी नहीं बना है. इसके लिए उन्होंने साकची थाना में लिखित शिकात की है, परंतु अब तक इस पर कोई ठोक कदम नहीं उठाया गया है. फिलहाल उन्होंने उपायुक्त के समक्ष तीन सूत्री मांग रखी है, जिसमें एमजीएम हादसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने, मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि 10 लाख देने और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की मांग की है.



