जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर विदाई दी गयी. टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में कुल 16 कर्मचारियों को विदाई दी गयी. इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, सहायक सचिव श्याम बाबू समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई देने के साथ ही गिफ्ट और फूल का बुके दिया गया. इस दौरान उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. उनको यह आग्रह किया गया कि यूनियन को मजबूत बनाने के लिए उनका सुझाव अपेक्षित रहेगा. इससे यूनियन और मजबूत होगा. इस दौरान कर्मचारियों के किये गये कार्यों की सराहना की गयी और उनके अनुभवों को भी जाना गया. सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. इसको लेकर अपने को इंगेज रखने की भी अपील की गयी.



