गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी सालखु मार्डी ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी से संबंधित सनहा थाने में दर्ज कराया है. सालखु मार्डी ने बताया कि 27 मई 2025 मंगलवार रात को करीब 9 बजे बिना कुछ कहे उसकी पत्नी फुलमनी मार्डी घर से निकली. जो आज तक घर नहीं पहुंची. काफी खोजबीन करने के बाद भी पत्नी का कुछ पता चला सका. इसके बाद उन्होंने गालूडीह थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी.



