जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला के जिला परिषद सदस्य करण सिंह को जमानत मिल गयी. घाटशिला कोर्ट से उनको ज़मानत मिली. जिला परिषद के सदस्य करण सिंह के खिलाफ एक बिल्डर द्वारा रंगदारी समेत कई संगीन आपराधिक मामलों में केस दर्ज किया गया था. इस मामले में काफी राजनीतिक हंगामा के बावजूद करण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बताया जाता है कि जमशेदपुर पुलिस इस मामले में कोर्ट में उसके खिलाफ कोई एविडेंस नहीं रख पाई जिस कारण उनको जमानत दे दी गयी.



